फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कार खंभे से टकराई, सिर बाहर निकालकर बैठे युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 22 Oct 2025 11:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। मां की बीमारी का बहाना बनाकर कर्मचारी पानी प्लांट मालिक की कार ले गया था।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रावतपुर में बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई। पीछे वाली सीट पर खिड़की के बाहर सिर निकाल कर बैठे युवक का सिर खंभे से टकराने से उसकी मौके पर मौत हो गई। ड्राइवर और उसके साथी को भी चोटें आई हैं। पानी प्लांट का कर्मचारी अपने मालिक से मां की बीमारी का बहाना बनाकर उनकी कार ले गया था।
विज्ञापन


काकादेव निवासी कार मालिक सुशील का आंबेडकरपुरम में पानी का प्लांट है। मंगलवार रात मसवानपुर निवासी कर्मचारी तनु अपनी मां की तबीयत खराब की बात कहकर उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए उनकी कार लेकर निकला था। सुबह सूचना मिली कि कार का एक्सीडेंट हो गया है। पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त गाड़ी तनु चला रहा था।

गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
बगल की सीट पर मसवानपुर निवासी ऋतिक और पीछे सीट मसवानपुर निवासी शांतनु (18) बैठा था। तीनों शनेश्वर चौराहे की ओर आ रहे थे। मोड़ पर कार बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। पीछे बैठे शांतनु कार की खिड़की से सिर बाहर निकाले हुए था।
विज्ञापन

बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
खंभे से सिर टकराते ही उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोप है कि कर्मचारी मालिक से झूठ बोलकर गाड़ी ले गया था। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि चालक तनु को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें