फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ‘पिता की मौत, मां छोड़कर गईं’, युवक ने फंदा लगा दी जान, मानसिक अस्वस्थ भाई रह गया अकेला, जांच शुरू

Sun, 08 Nov 2026 03:42 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सचेंडी थाना क्षेत्र में मजदूरी कर मानसिक रूप से अस्वस्थ छोटे भाई का पेट पालने वाले 23 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों और पुलिस को खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
सचेंडी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती प्रतापपुर निवासी विशाल गौतम (23) ने शनिवार देर रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और मां कई साल पहले परिवार छोड़कर चली गई थीं। घर में उसके साथ मानसिक रूप से अस्वस्थ छोटा भाई छोटू रहता था। विशाल मजदूरी कर दोनों का जीवन चला रहा था। परिजनों के मुताबिक, शनिवार को विशाल काम से घर लौटा और अपने कमरे में चला गया।

विज्ञापन

इसके बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। युवक का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें