पुलिस की जांच में घरेलू कलह की वजह सामने आई है। मृतक की शिनाख्त हरेंद्र कुमार (48) पुत्र कामता सिंह के रूप में हुई है, जिसने अपनी लाइसेंस बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।