बिधनू के मझावन कस्बे में रविवार देर रात गुड्डू पासवान के बेटे गोलू (20) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। वह मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि रविवार रात खाना खाने के बाद परिवार के लोग सोने चले गए। सोमवार सुबह उसका शव घर के जीने में निकली सरिया में साड़ी के सहारे लटकता मिला। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पंचनामा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।