फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: युवक ने अजमेर में फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Sun, 22 Feb 2026 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इश्तियाक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जाजमऊ थानाक्षेत्र के इश्तियाक (18) ने अजमेर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन रविवार को शव लेकर कानपुर पहुंचे। यहां सुपुर्देखाक किया गया। मुख्तार अहमद ने बताया कि बेटा इश्तियाक जनवरी में बर्तन बेचने अजमेर गया था। 21 दिन काम करने के बाद एक कारोबारी ने उस पर 30 हजार रुपये का कर्जा चढ़ा दिया। कारोबारी कर्ज को लेकर उसे परेशान करता था। 19 फरवरी को इश्तियाक ने फोन पर बताया कि उसे वापस बुलाकर कर्जा चुकाने के लिए कहा। उसी दिन उन्हें इश्तियाक की आत्महत्या की सूचना मिली। परिजनों ने अजमेर पुलिस से कारोबारी के खिलाफ हत्या की शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें