जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है युवक
खुद को अधिवक्ता बताता है। काकादेव थाने में रंगदारी और जमीन कब्जाने का मुकदमा भी दर्ज हैं। इसके साथ ही अन्य विवादों में भी उसका है। इन सभी लोगों ने चापड़ से पेट पर वार किया, जिससे सारी आंते बाहर आ गई। हाथ का एक अंगूठा और एक उंगली भी काट दी। सिर पर हमला किया, जिसके उसके 14 टांके आए हैं। एक तरफ अभिजीत एक निजी हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है, तो वहीं रावतपुर पुलिस विवाद होने के कुछ ही घंटों के अंदर मेडिकल स्टोर संचालक अमर सिंह के भाई विजय सिंह की तहरीर पर अभिजीत के खिलाफ ही रंगदारी और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।