पनकी रतनपुर चौकी के सामने सोमवार सुबह निर्मणाधीन दो मंजिला मकान में शटरिंग बांधते समय सड़क पर गिरकर शटरिंग कारीगर शुकुन निषाद (42) घायल हो गए। साथी उन्हें कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से कौशांबी के शहजादपुर कंछार के मल्लाही टोला निवासी शुकुन कई वर्षों से पनकी के कांशीराम कॉलोनी में पत्नी माना, बेटे गेंदलाल, मुकेश के साथ रह रहे थे।