फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 70 रुपये के चक्कर में अटका 70 करोड़ का काम, दीपावली में भी लांच नहीं हो पाएगी न्यू कानपुर सिटी योजना

Fri, 10 Oct 2025 01:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय ने अभियंत्रण विभाग को जल्द से जल्द फाइल दुरुस्त कर वित्त विभाग भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि न्यू कानपुर सिटी में सीवेज, ड्रेनेज कार्य के टेंडर जल्द जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
न्यू कानपुर सिटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बहुप्रतीक्षित न्यू कानपुर सिटी योजना में सीवेज पाइपलाइन और ड्रेनेज कार्य के लिए 70 करोड़ की फाइल मात्र 70 रुपये का अंतर आने की वजह से एक महीने से अटकी है। इस वजह से अभी तक इस कार्य के टेंडर जारी नहीं हो पाए हैं। अधिकारियों की लापरवाही के कारण दीपावली में भी यह योजना लांच नहीं हो पाएगी जबकि इसे बीते 15 अगस्त को लाॅन्च करने का दावा किया गया था।

विज्ञापन

केडीए ने 29 साल पहले कल्याणपुर- सिंहपुर रोड और वहां से मैनावती मार्ग के पास 153 हेक्टेयर जमीन पर न्यू कानपुर सिटी योजना विकसित करने की योजना बनाई। विभिन्न वजहों से 27 साल योजना अटकी रही। अब योजना को विकसित करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि अब विकास प्राधिकरण के अधिकारी ही योजना को पलीता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

चार दिन पहले फाइल अभियंत्रण विभाग को लौटा दी गई
दरअसल योजना स्थल में बरसाती पानी की निकासी के लिए सीवर लाइन बिछाने, नाले-चैंबरों आदि का निर्माण होना है। इसके टेंडर के लिए एक महीने पहले केडीए जोन-1 के प्रभारी अभियंता अमनदीप सिंह ने एस्टीमेट बनाकर फाइल वित्त विभाग भेजी थी। कार्य की अनुमानित लागत 70 करोड़ रुपये है। वित्त विभाग में एक महीने फाइल रखी रही। टेंडर के लिए सहमति देने के बजाय चार दिन पहले फाइल अभियंत्रण विभाग को लौटा दी गई।

सही कर भेजी जाए फाइल
बताया गया कि अभियंत्रण विभाग ने इस कार्य जो अनुमानित लागत लिखकर भेजी है, उसके जोड़ में 70 रुपये का अंतर आ रहा है। इसलिए फाइल सही कर भेजी जाए। प्रभारी अभियंता ने बताया कि उन्होंने फाइल में हर प्रस्तावित कार्य की अनुमानित लागत राउंड फिगर में जोड़ी थी। हालांकि कुल योग उतना ही आ रहा है, जितना वित्त विभाग बता रहा है।
विज्ञापन

जल्द जारी किए जाएंगे टेंडर
वित्त विभाग ने उसमें एक-एक पैसे को भी जोड़ा है। अभियंत्रण और वित्त विभाग का कुल योग समान है। अब दोबारा धनराशि जोड़कर फाइल भेजी जा रही है। केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय ने अभियंत्रण विभाग को जल्द से जल्द फाइल दुरुस्त कर वित्त विभाग भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि न्यू कानपुर सिटी में सीवेज, ड्रेनेज कार्य के टेंडर जल्द जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें