फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मायके में बिगड़ी महिला की हालत, पति पर पीटकर हत्या का आरोप, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Fri, 23 Oct 2026 02:06 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नरवल थाना क्षेत्र के अखरी गांव में मायके पहुंची 30 वर्षीय राधा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने पति गोपाल पर शराब के नशे में मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, आरोपी पति का दावा है कि वह पत्नी को रामादेवी छोड़कर आया था, जिसके बाद क्या हुआ उसे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस में परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नरवल थाना क्षेत्र के अखरी गांव में मायके पहुंची राधा (30) की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने पति गोपाल पर शराब पीने के बाद मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजन उन्हें पहले निजी अस्पताल ले गए, जहां से सरसौल सीएचसी रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची नरवल पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

राधा मूलरूप से नरवल थाना क्षेत्र के खरी गांव निवासी थीं। करीब 15 साल पहले उनकी शादी हरबंस मोहाल थाना क्षेत्र के घंटाघर स्थित तार वाला हाता निवासी गोपाल से हुई थी। उनके दो बच्चे आर्यन और आलोक हैं। राधा के भाई शिव शंकर ने बताया कि गोपाल मजदूरी करता है। दोनों शराब पीते थे और इसी बात को लेकर आए दिन झगड़ा और मारपीट होती थी।

Trending Videos





नाक और मुंह से निकल रहा था खून

आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद गोपाल ने राधा को जमकर पीटा और मायके जाने के लिए छोड़ दिया। शिव शंकर के मुताबिक, राधा रामादेवी से किसी तरह अखरी गांव पहुंचीं। इस दौरान उनकी नाक और मुंह से खून निकल रहा था और हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई
वहीं, गोपाल का कहना है कि उसकी पत्नी भी उसके साथ शराब पीती थीं। करीब एक महीने पहले उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ठीक होने के बाद वह घर आ गई थीं। बृहस्पतिवार सुबह राधा ने अपने पिता छिद्दू की तबीयत खराब होने की बात कहकर मायके जाने के लिए कहा था। इस पर वह उन्हें रामादेवी छोड़ आया था। इसके बाद उनके साथ क्या हुआ, उसे जानकारी नहीं है। नरवल थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें