फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, जेठ-जेठानी पर हत्या का आरोप, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 30 Sep 2025 01:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मायके वालों और पति ने जेठ-जेठानी पर घरेलू प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की है। परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नवाबगंज थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी कॉलोनी में प्राइवेट कर्मी की पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार शाम फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने महिला के जेठ-जेठानी पर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं, पति ने घटना के पीछे जेठ-जेठानी पर आरोप लगाए हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम भेज दिया।

विज्ञापन

मूलरूप से फिरोजाबाद के थाना जसराना के गांव नगलामनी निवासी चरण सिंह ने बेटी सुषमा कुमारी (37) की शादी साल 2012 में नवाबगंज थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी कालोनी में रहने वाले नरेंद्र कुमार से की थी। दोनों से एक बेटा कुशाग्र और बेटी अक्षिता है। पिता ने आरोप लगाया कि काफी समय से बेटी सुषमा के जेठ-जेठानी उसे प्रताड़ित कर रहे थे। घरेलू काम को लेकर आए दिन गालीगलौज और पीटते थे।

विज्ञापन

जमीन पर पड़ा हुआ था शव
आरोप है कि सोमवार दोपहर में बेटी ने रोते हुए उन्हें फोन करके बताया कि उनके साथ फिर मारपीट की गई है। इस पर वह अन्य परिजनों के साथ बेटी के ससुराल आने के लिए निकल लिए। बताया कि जब तक वह लोग वहां पहुंचते तब देर हो चुकी थी। बेटी सुषमा का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। वहीं पति का आरोप है कि जेठ- जेठानी उनकी पत्नी सुषमा को आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। सोमवार को वह ड्यूटी पर थे, इसी दौरान उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें