फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मुंबई से आ रही फ्लाइट से महिला का बैग गायब, एयरपोर्ट पर की शिकायत, अफसर बोले- गुरुवार को ढूंढ कर देंगे

Thu, 01 Jan 2026 11:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी नितेश मिश्र, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शारदानगर निवासी रिटायर्ड नेवी अफसर की पत्नी का कीमती सामान से भरा बैग मुंबई-कानपुर इंडिगो फ्लाइट से गायब हो गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बैग एक्सचेंज होने की आशंका जताई है और गुरुवार को दोबारा तलाश शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
यात्री प्रतिभा सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई से कानपुर आ रहे इंडिगो के विमान से बुधवार को महिला का बैग गायब हो गया। चकेरी एयरपोर्ट आने पर महिला ने एयरलाइंस कंपनी के कर्मचारियों को जानकारी दी। करीब दो घंटे बाद भी बैग का पता नहीं चला। हालांकि एयरपोर्ट अफसरों का कहना है कि गलती से उनका बैग कोई दूसरा और ले गया होगा। गुरुवार को फिर से ढूंढने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

कानपुर के शारदानगर निवासी सीपी सिंह नेवी से रिटायर्ड हैं। बीते 24 दिसंबर को उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह, मां यशराणा सिंह, शारदा समेत परिवार के अन्य सदस्य मुंबई में रहने वाली बहन रचिता के घर गए थे। प्रतिभा का कहना है कि 31 दिसंबर को वह मुंबई से कानपुर परिवार समेत लौटी। उनके पास आठ बैग थे।

Trending Videos

एयरलाइंस कर्मचारियों से शिकायत की
चकेरी एयरपोर्ट आने पर एक बैग गायब नहीं मिला। जहाज में ढूंढने के बाद भी बैग का कुछ पता नहीं चला। इस पर एयरलाइंस कर्मचारियों से बैग गायब होने की शिकायत की। रचिता के मुताबिक मुंबई में उन्होंने घूमने के दौरान शॉपिंग की थी। जिसमें उनके बच्चों समेत उनके महंगे ब्रांडेड कपड़े बैग में रखे हुए थे।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पता चलेगा कि बैग कौन ले गया है। हवाई जहाज में बैठे प्रत्येक यात्री की डिटेल एयरलाइंस कंपनी के पास होती है। गुरुवार को यात्री का बैग ढूंढने का प्रयास किया जाएगा।  -प्रदीप यादव, एयरपोर्ट डायरेक्टर

पहले भी घुस चुका चूहा
21 सितंबर को दिल्ली जाने वाला इंडिगो का विमान एक चूहे की वजह से तीन घंटे तक उड़ान नहीं भर सका था। दोपहर 2:55 बजे विमान को उड़ान भरना था। इससे पांच मिनट पहले ही एक यात्री ने चूहे को विमान के अंदर दौड़ते देखा। उसने क्रू मेंबर को सूचना दी। वहीं, 19 दिसंबर को मधुमक्खी आने पर यात्रियों ने नाराजगी जताई थी। लखनऊ की रहने वाली विदुषी मिश्रा ने बताया कि था कि फ्लाइट जब रनवे पर लग गई थी इसी बीच बहुत सारी मधुमक्खियां सामने आ गईं। कुछ मधुमक्खियां रनवे पर खड़े प्लेन के अंदर चली गईं। मधुमक्खियों को हटाकर स्प्रे किया गया।
विज्ञापन

गेट न खुलने से 145 यात्री 30 मिनट अंदर फंसे रहे
26 अक्तूबर को मुंबई से कानपुर आई इंडिगो की फ्लाइट का 30 मिनट गेट नहीं खुला। यह फ्लाइट दोपहर करीब 3:46 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पहुंची थी। इससे 145 यात्री फंसे रहे थे। छोटे बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों की हालत खराब हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें