फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 11 Dec 2025 09:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काकादेव थानाक्षेत्र के विजयनगर निवासी युवती ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि कन्नौज, छिबरामऊ के कुंवरपुर बनवारी गांव निवासी आदित्य से उनकी शादी उनके मामा ने तय कराई थी। फरवरी 2025 में गोदभराई और वरीक्षा हुई। आरोप है कि अप्रैल 2025 में युवक उन्हें बातचीत करने के बहाने मामा के घर ले गया और शारीरिक शोषण किया। अगस्त में छिबरामऊ निवासी मौसा के घर गई तो आदित्य ने वहां भी शोषण किया। पीड़िता के अनुसार 25 नवंबर को उसकी शादी थी। युवक के पिता सुरेंद्र ने बरात न लाने की बात कही। वधू पक्ष बातचीत करने कन्नौज गए। आरोप है कि वहां युवक के पिता और उसके घर वालों ने वैगनआर कार की डिमांड की। परिजनों ने 2.50 लाख रुपये का इंतजाम करके दे दिया। इसके बाद भी बरात नहीं लाए। काकादेव इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि आदित्य, सुरेंद्र, तारा, सोनी, पवन, रानी, मोहिनी, शिल्पी, आशू के खिलाफ झांसा देकर यौन शोषण करने, धमकाने आदि की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें