पार्सल कंटेनर अनियंत्रित होकर पलटा
- फोटो : अमर उजाला
कोलकाता से दिल्ली जा रहा पार्सल कंटेनर गुरुवार देर रात्रि भीखेपुर ओवरब्रिज से पहले सम्राट होटल के सामने अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर सहायता की और पुलिस को सूचना दी। वाहन में चालक शैलेंद्र जाटव पुत्र संतोष तथा हेल्पर कोमल पुत्र कमलेश निवासी केसीपुर, मौजूद थे। दुर्घटना में दोनों सुरक्षित रहे और उन्हें किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और क्रेन की मदद से पलटे हुए वाहन को हटवाया। जानकारी के मुताबिक कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि वाहन अनियंत्रित होने के कारण पलट गया था कोई हताहत नहीं हुआ।