फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नौबस्ता में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेेटी घायल

Tue, 16 Feb 2021 03:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक सुनीता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के नौबस्ता में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन


कानपुर घाटमपुर कूष्मांडा नगर निवासी छोटू अपनी बहन सुनीता साहू (38) पत्नी भगत साहू व अपनी बेटी काजल (16) के साथ नौसबस्ता अस्पताल के बेटी को दिखाने आ रहे थे। रमईपुर नौबस्ता हाइवे पर बंबा के पास गिट्टी लड़े ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला सड़क पर गिर गई। तेज रफ्तार ट्रक महिला के सर को रौंदता हुआ निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं बेटी घायल हो गयी। भाग रहे ट्रक को भीड़ ने नौबस्ता चौराहे के पहले पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच घाटमपुर से ग्रामीणों की भीड़ ने मौके पर पहुंच हंगामा करना शुरु कर दिया। वाहनों पर पथराव कर दिया। करीब 2 घंटे जाम रहा। नौबस्ता, बर्रा थाना फोर्स ने स्थिति को काबू में किया। घायल बेटी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। बाइक चला रहा छोटू को कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें