फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महिला से छेड़छाड़ कर फाड़े कपड़े, बचाव कर रहे जेठ को पीटा, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 19 Jan 2025 11:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
बाबूपुरवा थानाक्षेत्र में चार युवकों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ कर महिला को बदनीयत से दबोच लिया। विरोध करने पर पीटा और गालीगलौज कर कपड़े फाड़ डाले। शोर सुनकर जेठ बचाने आए तो उन्हें भी युवकों ने पीटा। हार्ट अटैक आने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बाबूपुरवा में रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति सऊदी अरब में रहते है। दो जनवरी की रात करीब 9 बजे आसिफ उर्फ मोनू अपने साथ तीन लोगों को लेकर उसके कमरे में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने पीटा और आसिफ उर्फ मोनू ने कपडे फाड़ दिए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान वहां मौजूद जेठ ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। इस दौरान जेठ को हार्ट अटैक पड़ गया। मारपीट कर आरोपी भाग निकले जबकि जेठ का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाबूपुरवा थाना प्रभारी अजय द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें