फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने मुंह दबाया, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 20 Jul 2026 09:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा में घर में घुसकर अकेली महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने मुंह दबा दिया। पुलिस से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दर्शनपुरवा स्थित एक हाता निवासी महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 13 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे उनके पति काम पर चले गए थे। वह घर में अकेली थीं।

विज्ञापन


इसी दौरान तीसरी मंजिल पर रहने वाला पड़ोसी उनके कमरे में जबरन घुस आया और छेड़छाड़ की। पीड़िता के मुताबिक वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर बाहर भागीं और चीखने लगीं। महिला ने अपने पति को बुलाया और उनके साथ फजलगंज थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। फजलगंज इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें