फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रेलवे ट्रैक के आगे कूदकर महिला ने दी जान, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Mon, 27 Jul 2026 05:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महराजपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरसौल प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के बीच  सोमवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सरसौल और प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के मध्य किमी 995/14-16 डाउन लाइन पर हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 27 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3:20 बजे ट्रैकमैन महेश कुमार प्रजापति ने सूचना दी कि सरसौल और प्रेमपुर स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर लगभग 50 वर्षीय एक अज्ञात महिला ट्रेन के आगे कूद गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा मौके पर जांच उड़ताल की गई। महराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। आसपास के थानों और रेलवे स्टेशनों पर महिला की शिनाख्त के लिए सूचना भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें