फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: इंस्टाग्राम में टास्क से कमाई का झांसा देकर महिला से 90 हजार रुपये ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 12 Jun 2025 07:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
किदवईनगर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंस्टाग्राम में टास्क से मोटी कमाई का झांसा देकर महिला से 90 हजार रुपये की ठगी हो गई। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। किदवईनगर के जूही लाल कॉलोनी निवासी सायमा नाज के अनुसार, फेसबुक में एक पोस्ट में टास्क पूरा कर मोटी कमाई की बात बताई गई। इसमें दिए लिंक को क्लिक करने पर वाट्सअप खुल गया। फिर एक लिंक था, जिसे क्लिक करने पर इंस्टाग्राम खुला। इस पर एक टास्क दिया था, जिसे पूरा करने पर कुछ मुनाफा हुआ। फिर टास्क पूरा करने के नाम पर 90 हजार रुपये कट गए। किदवईनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें