फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुराने विवाद में अधेड़ को जमकर पीटा, जान से मारने की धमकी दी

Thu, 12 Jun 2025 07:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कैंट थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैंट थानाक्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने अधेड़ को जमकर पीटा। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। चकेरी के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी अजय विग के अनुसार 10 जून की रात वह छावनी से घर लौट रहे थे। सेवन एयरफोर्स के पास उनकी गाड़ी खराब हो गई। इसी दाैरान अनवरगंज फूल वाली गली निवासी मुसरत कमाल बेग उर्फ शहनवाज, जाजमऊ के तिवारीपुर बगिया निवासी राम प्रकाश यादव और उनके दो साथी पास आए और गालीगलौज कर पीटने लगे। बाद में जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित के अनुसार आरोपियों से पुराना मामला कोर्ट में चल रहा है। कैंट थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें