फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: टेलीग्राम में जोड़कर पैसा दोगुना करने के नाम पर युवती से 9.13 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 26 Mar 2026 05:30 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साइबर ठगों ने एक युवती को टेलीग्राम में जोड़कर धन दोगुना करने का झांसा देकर 9.13 लाख रुपये की ठगी कर ली। युवती ने कल्याणपुर थाने में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। देवी सहाय गूबा गार्डन में महरोत्रा सोसाइटी निवासी नीलम कुमारी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि पांच फरवरी 2026 को उनके पास एक इंटरनेशनल कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें निवेश कर पैसे दोगुना करने का लालच दिया।
विज्ञापन


इसके बाद ठगों ने उन्हें टेलीग्राम पर जोड़ लिया और पैसे जमा करने के लिए कहा। नीलम के अनुसार, पांच फरवरी को 19,120 रुपये, छह फरवरी को 19,137 रुपये, 16 फरवरी को 48,073 और 19,229 रुपये, 18 फरवरी को 48,945 और 48,985 रुपये, 19 फरवरी को 4.10 लाख रुपये तथा पांच मार्च को तीन लाख रुपये ट्रांसफर कराए। सभी रकम उन्होंने अपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से नेट बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर किए। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल से मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें