पनकी थाना क्षेत्र में मकान दिलाने के नाम पर एक दिव्यांग महिला ने 2.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाकर युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पनकी गंगागंज निवासी रानी कश्यप ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक मकान खरीदना था। उनकी मुलाकात हरिशंकर से हुई। उसने कांशीराम कॉलोनी में मकान अपनी मां के नाम आवंटित बताते हुए 2.20 लाख रुपये में बेचने की बात कही। पीड़िता ने एक लाख रुपये नकद और 1.20 लाख रुपये चेक से दिए। बैनामा कराने को कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में साफ इन्कार कर दिया। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।