फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुलिस के सामने महिला डॉक्टर को घेर गाड़ी का शीशा तोड़ा, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 07 Jun 2026 10:38 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार, पुलिस के सामने हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केशवपुरम के पॉश इलाके मेें इंटीरियर फर्म संचालक ने अपने साथियों व परिवार के साथ क्लीनिक से घर जाने के लिए शनिवार रात निकलीं महिला डॉक्टर को घेर लिया। डॉक्टर ने खुद को किसी तरह गाड़ी के अंदर बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद भी मनबढ़ 25-30 लोगों ने पुलिस के सामने ही जमकर गालीगलौज करने के बाद ईंट से उनकी कार का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन


महिला डॉक्टर को कॉलर पकड़ कर घसीटा। इस दौरान राहगीरों की भीड़ जुट गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई जहां दूसरा पक्ष डॉक्टर पर क्लीनिक में कराए गए काम के रुपये न देने का आरोप लगा हंगामा करने लगे। रविवार को घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसमें आरोपी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करते और पुलिस के सामने गालीगलौज करते नजर आए। केशवपुरम निवासी महिला होम्योपैथिक डॉक्टर हैं। घर से कुछ दूरी पर वह वर्ष 2019 से क्लीनिक चला रही हैं।

डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पड़ोसी दुकानदार से क्लीनिक के इंटीरियर का कराया था। काम उम्मीद के मुताबिक नहीं किया गया तो दुकानदार से नाराजगी जताई। 45 हजार रुपये का भुगतान कर घटिया काम को लोगों को दिखाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दुकानदार खुन्नस रखे था। आरोप है कि वह लोगों की भीड़ लेकर क्लीनिक के बाहर बैठने लगा और आने वाले मरीजों से डॉक्टर के लिए अश्लील टिप्पणी करने लगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

डॉक्टर के मुताबिक शनिवार रात क्लीनिक बंद की तो भाई और डॉक्टर बहन दीपिका शुक्ला उन्हें कार से लेने आए। कार में बैठ ही रही थी तभी आरोपी ने कार को घेर लिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई लेकिन आरोपियों ने पुलिस के सामने ही कार के पीछे का शीशा तोड़ दिया। आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के मुताबिक क्लीनिक में किए गए कार्य के डॉक्टर ने रुपये नहीं दिए। इसे लेकर ही विवाद हुआ। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे और घटनास्थल पर बने वीडियो के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें