फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कड़ाही में खौलते तेल में गिरी महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 18 Feb 2025 10:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कड़ाही में खौलते तेल में गिरने से महिला की मौत हो गई। घटना सेन पश्चिम पारा के कसिगवां की है।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के कसिगवां गांव में सोमवार दोपहर पूड़ी बनाते वक्त खौलते तेल में गिरने से परचून दुकानदार की पत्नी झुलस गई। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन


मूलरूप से प्रयागराज के देवघाट धूमनगंज निवासी होटल संचालक अनिरुद्ध सिंह की बेटी कोमल (25) की शादी 20 अप्रैल 2022 को कसिगवां निवासी दिग्विजय से हुई थी। दिग्विजय की घर के ही बाहरी हिस्से में परचून की दुकान है। दिग्विजय ने बताया कि कोमल को मिर्गी की बीमारी थी। एक निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा था।

सोमवार दोपहर कोमल किचन में पूड़ी बना रही थी। तभी अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वह कड़ाही में खौल रहे तेल में जा गिरी। हादसे में उसका चेहरा पूरी तरह से जल गया। पड़ोसियों की मदद से आनन-फानन वह निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने कोमल को मृत घोषित कर दिया। इधर बेटी की मौत की सूचना पर मंगलवार को मायके पक्ष के लोग पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने दिग्विजय पर कोमल को खौलते तेल में धक्का देकर हत्या का आरोप लगाया। एसीपी घाटमपुर रंजीत सिंह ने बताया कि परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें