फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महिला ने दी जान, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगा किया हंगामा

Sun, 19 Apr 2026 10:12 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
निक्की की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराजपुर थाना क्षेत्र के छतमरा गांव निवासी निक्की (36) ने शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर घंटों हंगामा किया। महाराजपुर पुलिस ने बताया कि पति सत्येंद्र सिंह से बीते एक साल से घरेलू विवाद चल रहा था। जांच में तनाव के चलते यह कदम उठाने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद बेटे कृष्णा और ओम बिलख पड़े। वहीं मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या क आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस के घंटों मान मनौव्वल के बाद परिजन दोपहर बाद शव लेकर पोस्टमार्टम पहुंचे। महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें