फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मायके से न लौटने पर अवसाद में पति ने दी जान, 10 साल पहले हुई थी शादी

Sun, 19 Apr 2026 10:06 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोशनलाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बर्रा थाना क्षेत्र के विश्वबैंक कालोनी में रोशनलाल (30) ने शनिवार देर रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह पत्नी के मायके से न लौटने पर काफी तनाव में चल रहे थे। रोशनलाल के भांजे विशाल ने बताया कि दोनों की शादी के 10 साल हो गए। छह माह पहले मामी किरन मामा को छोड़कर मायके मछरिया चली गईं। भांजे के अनुसार मामा ने ससुराल लौटने के लिए कहा तो आने से साफ मना कर दिया।

विज्ञापन


इस पर दोनों का कोर्ट में मामला चलने लगा। इसके चलते वह परेशान रहता था। शनिवार को दादानगर स्थित फैक्टरी से आने के कारण पत्नी को कॉल किया। पत्नी के मना करने पर उसने जान दे दी। मां राजवती ने कमरे में चाकू से फंदा काटकर बेटे के शव को नीचे उतारा। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसके चलते युवक ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें