पानी की टंकी में लटकी महिला
- फोटो : amar ujala
पति की दो महीने पहले हो गई थी मृत्यु
पुलिस ने भी समझने की कोशिश की, लेकिन तब तक यह टंकी में लटक गई और कुछ मिनट में ही नीचे गिर कर घायल हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नैना पत्नी स्व. शुभम आंबेडकर, विजयनगर की निवासिनी है, जिसके पति की मृत्यु दो महीने पहले हो गई थी।
डिप्रेशन में चल रही थी महिला
बताया जा रहा है कि उसी कारण से डिप्रेशन में आकर ऊंचा पार्क पानी की टंकी पर चढ़ गई और ऊपर से आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची काकादेव थाने की फॉर्स ने समझने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मानी और ऊपर से कूद गई।
टंकी से गिरकर घायल हुई महिला
- फोटो : amar ujala
हैलट अस्पताल में चल रहा है इलाज
पार्षद ने जनता के सहयोग से उस महिला को हैलट के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट करवाया है। साथ ही, उसके परिजनों को सूचित किया है। महिला की हालत अब ठीक है और बातचीत कर रही है। पुलिस परिजनों से जानकारी कर रही है।