फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: धोखाधड़ी कर 90 लाख का लोन लेकर फरार चल रही महिला गिरफ्तार

Thu, 20 Aug 2026 11:41 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काकादेव पुलिस ने धोखाधड़ी कर 90 लाख रुपये का लोन लेने के बाद फरार चल रही 10 हजार की इनामी महिला शिखा निगम को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। मामले में महिला के पति सौरभ निगम और बैंक मैनेजर अंकित मिश्रा को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


विजयनगर निवासी नीतू सिंह ने अनुसार, वर्ष 2021 में एसडी इंटरप्राइजेज के साझेदार सौरभ निगम और उसकी पत्नी शिखा ने फर्म में साझेदार बनाया था। जनवरी 2022 को उन्होंने साझेदारी से इस्तीफा दे दिया था। आरोप है कि फर्म से अलग होने के बावजूद उनकेे फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेज का प्रयोग कर एचडीएफसी बैंक की रतनलाल नगर शाखा से फर्म की नाम से ओडी खाता खुलवाया। उक्त खाते में 90 लाख रुपये का लोन ले लिया। जब वर्ष 2024 को उन्हें बैंक से नोटिस आया तो उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी हुई। इस पर दंपती और बैंक कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि शिखा निगम को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। महिला पर 10 हजार रुपये का इनाम था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें