फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया पुलिस वाले पर रेप का अाराेप, बाेली वर्दी में नहीं सलाखाें के पीछे देखना चाहती हूं

Thu, 26 Apr 2018 11:22 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
रेप पीड़िता
यूपी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक के बाद एक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटनाअाें के बीच एक अाैर चाैका देने वाला मामला सामने अाया है। कानपुर की एक महिला ने पुलिस वाले के ऊपर रेप करने का अाराेप लगाया है।

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
यूपी के कानपुर निवासी एक महिला ने एसएसपी अखिलेश कुमार के पास पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई। महिला ने एक पुलिस वाले के ऊपर रेप का अाराेप लगाया है। महिला का कहना है दीपक मिश्रा नाम के सिपाही ने उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। 
 



 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
अब वह किसी और से शादी कर रहा है। पीड़िता के मुताबिक जब उसे पता चला कि आरोपी सिपाही शादी कर रहा है तो उसने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लड़की ने बताया कि सिपाही और उसके परिवार की रजामंदी से 2 साल पहले शादी तय हो गई थी।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
इसके बाद सिपाही ने उसके साथ संबंध बनाए। बाद में दहेज की मांग कर शादी तोड़ दी। आरोपी सिपाही कानपुर के एक बीजेपी MLA के गनर के तौर पर तैनात है। एसएसपी ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें