फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पत्नी ने दी तलाक की अर्जी, पीड़िता का आरोप- दोस्तों संग संबंध बनाने का दबाव बनाता था पति

Tue, 11 Mar 2025 07:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पत्नी ने तलाक की अर्जी दी। महिला का आरोप है कि पति दोस्तों संग संबंध बनाने का दबाव बनाता था। पीड़िता ने पति के खिलाफ बर्रा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्रा थानाक्षेत्र में दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालने पर महिला ने पति से तलाक की मांग की। बच्चों को लेकर मायके रहने लगी। नाराज पति सोमवार देर रात को दोस्तों के साथ अपनी ससुराल पहुंचा। पथराव करते हुए पत्नी और ससुरालियों को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बर्रा थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी शादी कैंट थाना क्षेत्र में हुई थी। उसका पति पेशे से ड्राइवर है। उनके दो बेटियां भी हैं। बीते कुछ सालों से पति गलत संगत में पड़कर जुएं और शराब का लती हो गया। पति को नशे में करके उसके दोस्त अक्सर छेड़छाड़ करते थे। विरोध किया तो उल्टा पति ने ही दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला।

मना किया तो मारपीट शुरू कर दी। उसकी हरकतों से तंग आकर वह बेटियों को लेकर मायके चली गई और तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी लगा दी। महिला के अनुसार पहले पति ने रास्ते में रोककर घेरने की कोशिश की। असफल रहने पर ही दोस्तों के साथ आकर गालीगलौज करके पथराव किया। थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें