फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भूमाफिया नेगी की पत्नी पहुंची सीपी कार्यालय तो दूसरे पक्ष ने भी खोला मोर्चा

Sun, 16 Nov 2025 12:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नेगी की पत्नी ने कहा कि पुलिस की शह पर आरोपी गेस्ट हाउस में घुसे, मुझे और देवर को पीटा। 
विज्ञापन
आरोपी गजेंद्र सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रावतपुर के केशवपुरम में भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी के गेस्ट हाउस पर कब्जे के बाद उसकी पत्नी प्रीति ने शनिवार को सीपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई। थाना पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया। डीसीपी क्राइम ने जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


गजेंद्र नेगी की पत्नी ने अधिकारी से कहा कि पुलिस की शह पर उनके गेस्ट हाउस पर कब्जा किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी विवेक गुप्ता 100 से अधिक लोगों के साथ गेस्ट हाउस में घुसा। विरोध पर उनके और देवर सुमित को पीटा। सवाल उठाया कि यदि उसके पास कोर्ट का कोई आदेश था तो उसे पुलिस और प्रशासन को सूचना देने के बाद आगे की कार्रवाई करनी चाहिए थी। हालांकि, उन लोगों ने ऐसा नहीं किया।

आरोप लगाया कि देवर सुमित शिकायत करने थाने गया तो उसे वहां बैठा लिया गया। घटना के सबूत मिटाने के लिए गेस्ट हाउस के सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर तोड़ दिए गए। वहीं, दूसरी तरफ कब्जा लेने गए व्यापारी विवेक गुप्ता ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर अपना पक्ष रखा। कहा कि भूमाफिया ने 43 लोगों को ठगा है। उन्होंने माफिया गजेंद्र सिंह नेगी मुक्ति मोर्चा बनाने का दावा किया। न्याय और सुरक्षा की मांग की। व्यापारी विवेक ने बताया कि फ्लैट बनाकर लोगों से ठगी की है। सबको इंसाफ मिलना चाहिए। इस मौके पर साधना सचान, योगेश सिंह, कार्तिक पांडेय आदि पीड़ित मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें