Kanpur News: नशेबाज से बेटी की शादी करने से इन्कार करने पर गुस्साए युवक ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने नशेबाज के खिलाफ अनवरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अनवरगंज में नशेबाज लड़के से बेटी की शादी से इन्कार करना दलेलपुरवा निवासी मोहम्मद अलीम के बहनोई को महंगा पड़ गया। गुस्साए युवक ने घर में घुसकर उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। युवती के मामा में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मोहम्मद अलीम के मुताबिक भांजी का रिश्ता पड़ोस में ही रहने वाले समीर के साथ तय हुआ था। जानकारी मिली कि वह नशे का लती है। इसके साथ ही युवक के घरवालों ने अत्याधिक दहेज की मांग की। उन्होंने रिश्ते को खत्म कर दिया गया। आरोपी को यह बात नागवार गुजरी। 8 मार्च की शाम आरोपी समीर अपने परिवार के साथ भांजी के घर पर पहुंचा और गालीगलौज कर मारपीट की। विरोध पर उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर अनवरगंज अशोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।