फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गेंहू खरीद की प्रगति धीमी और खराब, जिम्मेदारों पर कार्रवाई के आदेश, डीएम ने अफसरों को लगाई फटकार

Fri, 09 May 2025 01:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सहकारिता के क्रय केंद्रों में केवल 13.27 प्रतिशत खरीद हुई। सबसे खराब आठ प्रतिशत खरीद करने पर यूपीएसएस संस्था के जिला प्रबंधक भानु प्रताप के विरुद्ध करवाई के लिए उनके प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा गया।
विज्ञापन
कम गेहूं खरीद का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गेहूं खरीद बढ़ाने के लिए मंडलायुक्त व जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी सुधार नहीं हुआ। गुरुवार को समीक्षा में गेहूं खरीद की समीक्षा में प्रगति धीमी मिलने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अफसरों को जमकर फटकार लगाई। यूपीएसएस संस्था के जिला प्रबंधक भानु प्रताप के विरुद्ध करवाई के निर्देश दिए। वहीं, जिला उद्यान अधिकारी को हर ब्लाक से 100-100 प्रगतिशील किसानों की सूची एक सप्ताह के भीतर मांगी।

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति, डब्ल्यूसीडीसी मिशन समिति, कृषि विभाग व गेहूं क्रय केंद्रों की प्रगति की समीक्षा की। 70 गेहूं क्रय केंद्रों के निर्धारित लक्ष्य 28,500 मीट्रिक टन के स्थान पर 8841.30 मीट्रिक टन अर्थात 31.02 प्रतिशत की खरीद होने पर नाराजगी जताई। कहा कि प्रदेश में कानपुर गेहूं खरीद में 29वें स्थान पर है।

विज्ञापन

जिला प्रबंधक के विरुद्ध करवाई के लिए भेजा पत्र
खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों ने लक्ष्य का 65.45 प्रतिशत खरीद की है।  सहकारिता के क्रय केंद्रों में केवल 13.27 प्रतिशत खरीद हुई। सबसे खराब आठ प्रतिशत खरीद करने पर यूपीएसएस संस्था के जिला प्रबंधक भानु प्रताप के विरुद्ध करवाई के लिए उनके प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा। बैंकों की ओर से योजनाओं के लाभार्थियों को समय पर ऋण न देने की जानकारी पर कार्रवाई की बात कही। बैठक में सीडीओ दीक्षा जैन, डीडीओ, परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें