फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर ट्रैफिक: सहालग की पहली भीड़ में ही ध्वस्त हुई हाईवे की रफ्तार, 10 घंटे तक जाम में फंसे रहे हजारों वाहन

Sat, 21 Nov 2026 02:02 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नौबस्ता-सागर हाईवे पर वाहनों के भारी दबाव के चलते शुक्रवार शाम से लगा जाम शनिवार सुबह तक कायम रहा। इससे बिनगवां से कठेरुआ तक 10 किलोमीटर लंबी कतार लग गई। करीब 10 घंटे तक हजारों वाहन सवार जाम में फंसे रहे और रातभर गाड़ियां रेंगती रहीं।
विज्ञापन
कानपुर ट्रैफिक जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सहालग शुरू होते ही नौबस्ता-सागर हाईवे पर यातायात का दबाव इस कदर बढ़ा कि सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम गई। शुक्रवार शाम को लगा जाम शनिवार सुबह तक लोगों की परीक्षा लेता रहा। बिनगवां से कठेरुआ तक करीब 10 किलोमीटर के दायरे में वाहनों की कतार लग गई। करीब 10 घंटे तक हाईवे पर फंसे वाहन सवार निकलने के लिए जूझते रहे।

विज्ञापन

रातभर हाईवे पर वाहन रेंगते रहे और पुलिस की मशक्कत के बावजूद लोगों को समय रहते राहत नहीं मिल सकी। सहालग के चलते शुक्रवार शाम से ही हाईवे पर भारी वाहनों के साथ अन्य गाड़ियों का दबाव बढ़ने लगा था। कुछ ही देर में वाहनों की कतार लंबी होती चली गई। बिनगवां से कठेरुआ तक सड़क पर वाहनों का ऐसा जमावड़ा लगा कि आगे निकलने की जगह तक नहीं बची।

Trending Videos
विज्ञापन





शनिवार सुबह सामान्य हो सका यातायात

रात में सफर करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। कई किलोमीटर का रास्ता तय करने में घंटों लग गए। जाम की सूचना पर बिधनू पुलिस को रातभर सड़क पर उतरकर यातायात संभालना पड़ा। पुलिसकर्मी वाहनों को निकलवाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन वाहनों का दबाव कम नहीं होने से जाम खुलवाना चुनौती बना रहा। शनिवार सुबह करीब 10 बजे के बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें