फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सरसौल में बज रही शहनाई, 69 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र

Sat, 28 Nov 2026 11:32 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में सुबह 11 बजे तक सात जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हो चुका था, जबकि समाज कल्याण विभाग की देखरेख में जोड़ों को कपड़े व श्रृंगार सामग्री वितरित की जा रही है और परिसर को फूलों, झालरों व सेल्फी प्वाइंट से सजाया गया है।
विज्ञापन
सरसौल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सरसौल ब्लॉक परिसर में शनिवार सुबह शहनाई की गूंज के बीच मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह की धूम है। ब्लॉक में 69 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाना है, जिसकी तैयारियां सुबह से ही पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे तक कुल सात जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और धीरे-धीरे जोड़े ब्लॉक परिसर में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग द्वारा समारोह को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। मुख्य गेट से लेकर पूरे ब्लॉक परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। परिसर में सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पूरे परिसर में शहनाई बज रही है, जिससे माहौल उत्सव जैसा बना हुआ है।

Trending Videos
विज्ञापन





कपड़े और श्रृंगार का सामान भी वितरित

ब्लॉक कार्यालय के सामने ही रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया है, जहां से दूल्हा-दुल्हन को कपड़े और श्रृंगार का सामान वितरित किया जा रहा है। लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समाज कल्याण विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और विवाह समारोह को सफल बनाने में जुटी है। सुरक्षा की दृष्टि से फायर ब्रिगेड की टीम भी मौजूद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें