सुबह कोहरे जैसी स्थिति हो जाएगी
इससे हवाएं निचले स्तर पर हैं। बादलों के कारण रात को गैस और गर्म हवा ऊपर नहीं जा पा रही है। इससे वायु मंडल के मध्यम में प्रदूषण की चादर बन गई है। इसकी वजह से धुंध बनी रहेगी। सुबह को कोहरे जैसी स्थिति हो जाएगी। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि हवाओं की रफ्तार बढ़ने और निम्न दबाव का क्षेत्र आगे आने पर कानपुर परिक्षेत्र और प्रदेश में मौसमी गतिविधियों में बदलाव आएगा।
पांच दिनों तक बादल छाए रहने का अनुमान
इससे प्रदूषण भी कम होगा। मौसम विभाग के मुताबिक 26 अक्तूबर से बादलों के बढ़ने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 27 और 28 अक्तूबर को बारिश की उम्मीद है। सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को हवा की औसत गति एक किमी प्रति घंटा से कम रही है। माहौल में नमी का प्रतिशत 90 रहा। इससे हल्के बादल छाए रहे। अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहने का अनुमान है।