Weather News: उत्तराखंड और हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बर्फबारी से अगले 48 घंटों में कानपुर सहित उत्तर प्रदेश में रात का तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे ठंड बढ़ेगी और कानपुर देहात व बुंदेलखंड में बूंदाबांदी की संभावना है।
कानपुर में उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर की पहाड़ियों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से बर्फबारी हुई है। इसकी वजह कानपुर सहित उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों में रात का पारा तीन से पांच डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। ऐसे में रात में एक-दो दिन में ठंड शुरू हो जाएगी पर दिन में धूप रहेगी, आसमान खुला रहेगा।
विज्ञापन
माैसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उत्तर पश्चिमी हवाओं की सक्रियता भी शुरू हो रही है। ऐसे में प्रदेश के पूर्वी और उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शाम के समय और तड़के सर्द हवाएं चलना शुरू हो जाएंगी। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गुरुवार को मंडल में हल्के बादलों की आवाजाही हो सकती है। कानपुर देहात, बुंदेलखंड और झांसी तक बूंदाबांदी की संभावना है।