फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: 29 तक रात में कोहरे से दृश्यता रहेगी शून्य, नेहरू नगर में प्रदूषण ने तोड़ा रिकॉर्ड

Sun, 28 Dec 2025 09:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: कानपुर में 29 दिसंबर तक जीरो विजिबिलिटी और गलन का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, नेहरू नगर में प्रदूषण का स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में उत्तर पश्चिमी हवाओं के लगातार चलने की वजह से धूप निकलने के बावजूद गलन बरकरार है। शाम होते ही इसमें और इजाफा हो जाता है। शनिवार को हवा की रफ्तार 6.4 किमी प्रति घंटा रही। माैसम विभाग के अनुसार जनवरी के पहले सप्ताह तक इसी तरह की ठंडक जारी रह सकती है। इस बीच कोहरे का असर भी रहेगा। विभाग की ओर से 29 दिसंबर तक रात में कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रहने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
इस बीच दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार अगले 48 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने की संभावना है, ऐसे में उत्तर पश्चिमी हवाएं कमजोर हो सकती हैं, लेकिन ठंडक में कमी नहीं आएगी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादल बनेंगे ऐसे में दिन में धूप का असर कम रहेगा।
विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
शहर के बीच बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई 200 के ऊपर पहुंचा
सुबह और शाम कोहरे की अधिकता के साथ प्रदूषण की मात्रा में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। दो दिनों तक कल्याणपुर क्षेत्र में प्रदूषण की बढ़ोत्तरी बाद शनिवार को देर शाम अचानक से नेहरू नगर क्षेत्र का प्रदूषण 200 एक्यूआई के पार चला गया। रात को आठ बजे यह 150 के करीब रहा और रात 10 बजे यह 212 एक्यूआई हो गया। यानि सामान्य से चार गुना से भी अधिक। जबकि कल्याणपुर क्षेत्र में 144 और किदवई नगर में 187 एक्यूआई रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें