पश्चिमी विक्षोभ से भी हो रहा है ठंड में इजाफा
इस वजह से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी हिमालय पर हल्की बर्फबारी और बारिश के साथ आने वाले पश्चिमी विक्षोभ से भी ठंड में इजाफा हो रहा है। साथ ही तलहटी से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं तापमान गिरा रही हैं। इस वजह से उत्तर प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्सों, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शीत लहर की स्थिति पैदा हो गई है।