फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: रात और दिन का पारा गिरा, 'लो प्रेशर' से तापमान में उतार-चढ़ाव, आज आंधी-बारिश के आसार

Wed, 08 Apr 2026 11:20 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: कानपुर में चक्रवाती हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिनों में 40.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे आ गया है। मौसम विशेषज्ञों ने आंधी और बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चक्रवात के असर से दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे आ गए हैं। दो दिन में 40.5 मिमी बारिश हुई है। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि मंगलवार दिन में तेज धूप के बाद रात से फिर मौसम बदलने का अनुमान है। आंधी के साथ बूंदाबांदी और स्थानीय स्तर पर बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन

आठ अप्रैल तक इसी तरह की मौसमी गतिविधियां बनी रहेंगी। सीएसए की मौसम वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री कम रहा है। अधिकतम 32.2 और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इसके साथ ही हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी हो गया है।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
बादलों की आवाजाही तेज होगी
इससे हिमालयी क्षेत्र की नम हवाएं आने लगीं। डॉ. पांडेय ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मंगलवार को तेज धूप निकलने पर लो प्रेशर जोन बनेगा। इससे बादलों की आवाजाही तेज हो जाएगी। नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में आ गया है। एक-दो दिन में इसका असर कानपुर परिक्षेत्र पर भी आ सकता है।
विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
हल्के-मध्यम बादल बने रहने का पूर्वानुमान
इसके अलावा देश में चार चक्रवाती हवाओं के घेरे बने हुए हैं। राजस्थान और पूर्वोत्तर राज्यों में इन घेरों के अलावा यूपी से दक्षिण तक बादलों की शृंखला बनी है। सीएसए के मौसम विभाग की वेधशाला में रविवार-सोमवार को 4.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। नमी का प्रतिशत 76 रहा। पांच दिन तक हल्के-मध्यम बादल बने रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें