फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: दो दिन में बढ़ेगी ठंड, दिन और रात का तापमान और गिरेगा, तीन ओर से चलेगी चक्रवाती हवाएं

Thu, 30 Nov 2023 09:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: सीएसए मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार चक्रवाती हवाओं का असर अगले तीन दिन रह सकता है। रात और दिन के तापमान में कमी आ सकती है। तेज हवाएं चलेंगी और ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
कानपुर में ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और भूमध्य सागर से एक साथ आने वाली हवाओं की वजह से अगले 48 घंटे में पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। यहां पर रात और दिन के तापमान में कमी आ सकती है। तेज हवाएं चलेंगी और ठंड बढ़ेगी।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार तीन ओर से आने वाली चक्रवाती हवाओं से महानगर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में ओले पड़ने और तेज हवा की भी संभावना है। इस बीच बुधवार को अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी एक दिन पहले की अपेक्षा एक प्रतिशत अधिक 96 प्रतिशत दर्ज हुई।
सीएसए मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार चक्रवाती हवाओं का असर अगले तीन दिन रह सकता है। कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, जालौन्र इटावा, औरैया, ललितपुर, झांसी में आकाशीय बिजली/ गरज-चमक और जेत हवा के साथ बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह रहा प्रदूषण
  • कल्याणपुर 168
  • किदवई नगर 153
  • नेहरू नगर की रीडिंग दर्ज नहीं हुई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें