फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बदल रहा मौसम का मिजाज, नरम धूप के बीच बादलों की आवाजाही, 27-28 मार्च को बूंदाबांदी के आसार

Thu, 26 Mar 2026 02:32 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर मंडल सहित मध्य उत्तर प्रदेश में मौसम अब करवट लेता नजर आ रहा है। गुरुवार को सुबह से हल्की और नरम धूप निकलने की संभावना है, लेकिन इसके साथ ही बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
डॉ यस यन सुनील पांडेय मौसम विशेषज्ञ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति में एक बार फिर इजाफा देखने को मिलेगा। दोपहर के समय इन हवाओं की रफ्तार करीब 1 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इन ठंडी हवाओं के चलते खासतौर पर गंगा के मैदानी इलाकों में हल्की ठंडक का असर बना रहेगा। दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं, जबकि रात के समय बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की जा सकती है। इससे दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिलेगा, लेकिन फिलहाल मौसम संतुलित बना रहेगा।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 26 मार्च तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन 27 और 28 मार्च को कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस बदलाव के चलते मौसम में नमी बढ़ेगी और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल तेज गर्मी का असर नहीं दिखेगा और आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का यह बदला हुआ मिजाज बना रह सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें