दिन ढलते ही पारा एकदम से नीचे चला गया
उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटे के बीच माैसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है। विभाग की ओर से पूरे प्रदेश में माैसम की स्थिति को लेकर जारी रिपोर्ट में कानपुर नगर सहित कई अन्य जिलों में भी कड़ाके की ठंड के साथ काेहरा पड़ने की संभावना जताई गई है। डाॅ. पांडेय ने बताया कि यलो अलर्ट तब जारी होता है जब माैसम अचानक ज्यादा खराब होने की संभावना रहती है। जैसे मंगलवार को दिन भर धूप रही और दिन ढलते ही पारा एकदम से नीचे चला गया।
इन जिलों में आज यलो अलर्ट
कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, कन्नाैज, हरदोई, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, जालाैन, हमीरपुर, लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर।
प्रदेश के पांच सबसे ठंडे शहर
- इटावा- 2.6 डिग्री
- गोरखपुर- 4.5 डिग्री
- कानपुर नगर- 4.6 डिग्री
- चुर्क- 5.2 डिग्री
- आजमगढ़- 5.2