फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather: सामान्य से अधिक बरसा पानी, परिक्षेत्र में मानसूनी बारिश तेज, भारी वर्षा और तेज हवाओं का अलर्ट

Tue, 28 Jul 2026 11:39 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बाद आषाढ़ के अंतिम दिनों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक तेज हवाओं के साथ भारी से हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि जुलाई में अब तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

30 जुलाई से सावन शुरू हो रहे हैं। सावन के स्वागत में आषाढ़ अभी से झूमकर बरस रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि यह स्थिति तीन दिन तक रहेगी। चार दिन तक कहीं भारी और कहीं हल्की वर्षा होगी। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि निम्न दबाव का क्षेत्र उड़ीसा से पंजाब तक बन रहा है। पछुवा हवाएं वहां से प्रदेश में नमी ला रही हैं। बंगाल की खाड़ी से शुरू हुआ निम्न दबाव क्षेत्र का दायरा बढ़ रहा है। इससे मानसून सक्रिय हो गया है।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी
बारिश की अभी शुरुआत हुई है। अभी और तेज बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी द्रोणी और चक्रवात भी बना हुआ है। कानपुर परिक्षेत्र समेत विभिन्न जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी है।
विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
जुलाई की सामान्य औसत बारिश 272.6 मिमी
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग की वेधशाला में सोमवार शाम 5:30 बजे तक 5.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि जुलाई में अभी तक 310.1 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 37.5 मिमी अधिक है। जुलाई की सामान्य औसत बारिश 272.6 मिमी है। कानपुर परिक्षेत्र में चार दिन तक घने बादल के साथ बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें