फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather: भीतरगांव मंदिर पहुंची मौसम विभाग की टीम, इस बार भी मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान, पढ़ें अपडेट

Tue, 18 Jun 2024 09:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मानसून आने के कुछ समय पहले ही मंदिर के पत्थरों से पानी की बूंदें क्यों टपकती हैं, इसका वैज्ञानिक कारण अभी तक कोई नहीं बता पाया है। इससे पहले यहां कई तकनीकी संस्थाओं के विशेषज्ञों की टीम भी आकर अध्ययन कर चुकी है।
विज्ञापन
प्रचीन भगवान जगन्नाथ मंदिर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर से करीब 35 किमी दूर भीतरगांव विकास खंड के बेहटाबुजुर्ग गांव में स्थित अति प्राचीन भगवान जगन्नाथ मंदिर से पानी की बूंदें टपकनी शुरू हो गई हैं। ये बूंदें बड़ी और अधिक संख्या में मंदिर के गुंबद से जमीन पर गिर रही हैं। मौसम विभाग ने निरीक्षण करने के बाद इस बार बारिश भी मूसलाधार होने का अनुमान जताया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भी बड़ी-बड़ी बूंदों का टपकना अच्छी बारिश के संकेत हैं।

विज्ञापन

सोमवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की टीम ने जाकर परीक्षण किया। टीम के प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उनकी टीम 2020 में यहां आई थी। तब बूंदें हल्की और छोटी थीं। उस वर्ष कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश कम हुई थी। इस बार बूंदें बड़ी और ज्यादा मात्रा में गिर रही हैं, इसलिए माना जा रहा है कि बारिश अच्छी होगी।

अभी तक नहीं पता चला वैज्ञानिक कारण
मानसून आने के कुछ समय पहले ही मंदिर के पत्थरों से पानी की बूंदें क्यों टपकती हैं, इसका वैज्ञानिक कारण अभी तक कोई नहीं बता पाया है। इससे पहले यहां कई तकनीकी संस्थाओं के विशेषज्ञों की टीम भी आकर अध्ययन कर चुकी है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर के पास से होकर पूर्व में सरस्वती नदी का बहाव होता था।

विज्ञापन

जैसे ही बारिश शुरू होगी, बूंदें टपकना बंद हो जाएंगी
इसके अलावा पानी का दूसरा कोई स्रोत आसपास नहीं है। डॉ. पांडेय ने बताया कि इस बार मंदिर से बूंदें उसी समय टपकना शुरू हो गईं थी, जिस दिन केरल में मानसून की दस्तक हुई थी। जैसे जैसे मानसून आगे बढ़ रहा है बूंदें अधिक होती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही बारिश शुरू होगी, यह बूंदें टपकना बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें