कानपुर शहर में पारा 41 डिग्री पार कर गया है। गुरुवार को मौसम केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के मुताबिक चकेरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन के केंद्र पर अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस है। सीएसए की मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में पारा क्रमिक रूप से बढ़ता रहेगा। चकेरी के एयरफोर्स मौसम केंद्र और सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में दोनों केंद्र में .8 डिग्री तापमान की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सुबह नमी का प्रतिशत 61 दर्ज किया गया।