फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: दिन में उमस ने रुलाया, रात में बारिश से राहत, 30 जून तक ‘ऑरेंज अलर्ट’, फिर बदलेगा मौसम

Sun, 28 Jun 2026 11:44 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: कानपुर में पारा 41.9 डिग्री के पार, 30 जून तक लू का ऑरेंज अलर्ट जारी। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बूंदाबांदी के साथ उमस बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून नजदीक है और गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है। शनिवार को सीएसए की मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री दर्ज हुआ है। लू के मद्देनजर मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 30 जून तक लू चलने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि 28 से 30 जून के बीच तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि जून के अंतिम चरण में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।

विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
औसत तापमान से 4.4 डिग्री अधिक
सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 27 जून के सामान्य औसत तापमान से 4.4 डिग्री अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से एक डिग्री अधिक रहा है। दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के साथ माहौल में नमी भी आ रही है। 24 घंटे में माहौल में सुबह की नमी सात प्रतिशत और दोपहर की दो प्रतिशत बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें