फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather: अगले 48 घंटों में बढ़ेगी गर्मी, 27 मार्च से बूंदाबांदी के आसार, नम हवाओं का असर, पढ़ें अलर्ट

Tue, 24 Mar 2026 04:21 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: कानपुर में 26 मार्च तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी, लेकिन 27 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फिर से बादल छाने और बूंदाबांदी होने की संभावना है। नम हवाओं के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर मंडल सहित मध्य उत्तर प्रदेश में मंगलवार को सुबह से धूप निकलने की संभावना है। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रह सकती है। दरअसल अफगानिस्तान, कैस्पियन सागर और फारस की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण रुक-रुककर बादल बन रहे हैं। वहीं, 27 से फिर बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले 24 घंटे में भी बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। 27 और 28 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो सकता है। इसके चलते इन दिनों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री बढ़कर 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का पारा भी 1.1 डिग्री बढ़कर 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
तापमान में 26 मार्च तक क्रमिक बढ़ोतरी की संभावना
कानपुर प्रदेश में सबसे कम तापमान वाले जिलों में पांचवें स्थान पर रहा। डॉ. पांडेय के अनुसार, अगले 24 घंटे में उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति फिर से बढ़ेगी। दोपहर में यह 11 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिन के तापमान में 26 मार्च तक क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, रात का तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।
विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
प्रदेश के पांच शहरों में सबसे कम पारा डिग्री सेल्सियस में
  • नजीबाबाद- 14.5।
  • अयोध्या-14.5।
  • बुलंदशहर-14.5।
  • गोरखपुर-15.2।
  • कानपुर-15.4।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें