फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जरीबचौकी और गंगा पुल बनने का रास्ता साफ, शासन ने टेंडरों को दी स्वीकृति, मिट्टी परीक्षण का काम शुरू

Fri, 10 Oct 2025 02:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शासन ने 320 करोड़ के जरीबचौकी आरओबी और 235 करोड़ के गंगाघाट पुल के निर्माण के टेंडरों को मंजूरी दे दी है। गंगा पुल बनाने वाली कंपनी 10 अक्तूबर से मिट्टी परीक्षण शुरू करेगी, जबकि दीपावली से पहले दोनों कंपनियों से अनुबंध कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जरीबचौकी रेलवे ओवरब्रिज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जरीबचौकी रेलवे ओवर ब्रिज और गंगा पुल निर्माण के टेंडरों को शासन ने स्वीकृति दे दी है। गंगाघाट पुल बनाने वाली कंपनी 10 अक्तूबर से निर्माण कार्य शुरू करेगी। शुरुआत मिट्टी परीक्षण से होगी। सेतु निगम ने जरीबचौकी में पुल निर्माण स्थल से यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए केस्को, सीयूजीएल, नगर निगम, जल निगम, जलकल विभाग और बीएसएनएल को रिमाइंडर भेजा है।

विज्ञापन

सेतु निगम ने जरीबचौकी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का ठेका ऋषिकेश की कंपनी हिलवेज कंस्ट्रक्शन को दिया है। 1700 लंबे चार-लेन के चारों दिशाओं में उतरने वाले इस पुल की अनुमानित लागत 320 करोड़ रुपये है। इसी तरह टेंडर के माध्यम से गंगाघाट पुराने पुल के समानांतर गंगा पर बनने वाले 1700 मीटर लंबे पुल की अनुमानित लागत करीब 235 करोड़ रुपये है। इस पुल के निर्माण का ठेका हरियाणा की केकेआर गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है।

गंगा पुल - फोटो : amar ujala
दोनों कंपनियों से कर लिया जाएगा अनुबंध
सेतु निगम ने दोनों पुलों के निर्माण के लिए चयनित कंपनियों के नामों सहित टेंडरों का विस्तृत ब्योरा दो महीने पहले मुख्यालय भेजा था। दो दिन पहले फाइल स्वीकृत कर लौटाई गई है। सेतु निगम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कुमार सेन ने बताया कि दोनों पुलों का चयनित कंपनियों से निर्माण कराने के लिए मुख्यालय से स्वीकृति मिल गई है। दीपावली से पहले दोनों कंपनियों से अनुबंध कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कालपी रोड जरीब चौकी क्रासिंग के पास खराब सड़क पर निकलते वाहन - फोटो : amar ujala
निर्माण भी जल्द से जल्द शुरू कराने की कोशिश
गंगा पर पुल बनाने वाली कंपनी 10 अक्तूबर से मिट्टी परीक्षण शुरू कर देगी ताकि जल्द निर्माण शुरू कराया जा सके। तब तक अतिक्रमण भी हट जाएगा। जरीबचौकी आरओबी निर्माण शुरू करने के लिए निर्माण स्थल पर लगे विद्युत पोल व तार, सीवर लाइन, पाइपलाइन, गैस पाइपलाइन, संचार केबल आदि जल्द से जल्द शिफ्ट करने के लिए संबंधित विभागों रिमाइंडर भेजा है। यह निर्माण भी जल्द से जल्द शुरू कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें