कानपुर में लगातार हो रही बारिश से गोविंद नगर में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हो गई है। जल निकासी की व्यवस्था बेहतर न होने के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। इससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गोविंद नगर की सड़कों में पानी भर जाने से हालात बद से बदतर हो गए। घुटनों तक भरे पानी के बीच से गुजरने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कई जगहों पर वाहन बंद होने के कारण बीच सड़क पर ही फंस गए, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम लग गया।