फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नकली वर्क ऑर्डर देकर बनवाई पानी की टंकी, 15 लाख ठगे, दंपती समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 14 Jan 2026 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रेलबाजार थाने में मंगलवार को ठेकेदार ने धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गाजियाबाद के दंपती पर नकली वर्क ऑर्डर देकर पानी की टंकी बनवाने और 15 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। रेलबाजार निवासी ठेकेदार मोजम खान की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार डेढ़ वर्ष पहले गाजियाबाद के अजय राघव व उनकी पत्नी नीतू से उनकी मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी फर्म से दो रेलवे स्टेशनों में कंक्रीट का काम साझेदारी में करने की बात कही। भरोसा दिया कि वह जल्द उसे मथुरा में पानी टंकी बनाने का ठेका दिला देंगे। गाजियाबाद स्थित उनके घर पर तय हुआ कि प्रोजेक्ट में लाभ पर तीस प्रतिशत उन्हें देना होगा। उस दौरान दंपती के अलावा कंपनी के सुपरवाइजर प्रदीप और ज्योति भी मौजूद थे।

आरोप है कि ठेके के एवज में उनसे एक लाख रुपये भी लिए गए। इसके बाद व्हाट्सएप पर फर्म के नाम का वर्क ऑर्डर भेजा। उन्होंने काम कराने के बाद बिल भेजे तो भुगतान नहीं हुआ। वह कंपनी के कार्यालय पहुंचे तो वर्क ऑर्डर नकली होने का पता चला। रेलबाजार थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें